ब्रेकिंग न्यूज़
दलाई लामा का 2 साल बाद लद्दाख दौरा बेटियों की सुरक्षा हमारी पहली सामाजिक जिम्मेदारी: आलोक सिन्हा
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
राष्ट्रीय

"जनसंख्या नियंत्रण बिल" को लेकर भारत बचाओ अभियान से जुड़े देशवासी: आलोक सिन्हा

Administrator

06 Sep 2025, 08:46

1,110 बार देखा गया

"जनसंख्या नियंत्रण बिल" को लेकर भारत बचाओ अभियान से जुड़े देशवासी: आलोक सिन्हा
देश के बहुसंख्यक हिंदुओं ने भाजपा को वोट विकास के साथ ही साथ देश के अंदर पनप रही समस्याओं को दूर करने के लिए दिया है जिसमें जनसंख्या नियंत्रण बिल लाना बेहद जरूरी है और इसके साथ ही समान नागरिक कानून बिल भी सरकार को लेकर तत्काल आना चाहिए
"जनसंख्या नियंत्रण बिल" को लेकर भारत बचाओ अभियान से जुड़े देशवासी: आलोक सिन्हा


संदीप चौरसिया/नई दिल्ली
नई दिल्ली। हिंदुओं को केंद्र में रखकर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर, धारा 370 और 35 ए, समेत एनआरसी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ऐतिहासिक कार्य किया। लेकिन समान नागरिक बिल और इससे भी ज्यादा जरूरी जनसंख्या नियंत्रण बिल आखिर संसद में केंद्र सरकार क्यों नहीं पेश कर रही है, केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा आखिर किस बात से डर रही है यह बातें राष्ट्रीय जनशक्ति सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा ने मीडिया के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि देश के बहुसंख्यक हिंदुओं ने भाजपा को वोट विकास के साथ ही साथ देश के अंदर पनप रही समस्याओं को दूर करने के लिए दिया है जिसमें जनसंख्या नियंत्रण बिल लाना बेहद जरूरी है और इसके साथ ही समान नागरिक कानून बिल भी सरकार को लेकर तत्काल आना चाहिए, इसके लिए "भारत बचाओ आंदोलन" राष्ट्रीय जनशक्ति सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता देश भर में चला रहे हैं। एक विशेष समुदाय के लोग गजवा ए हिंद का सपना देख रहे हैं इनकी संख्या सूची समझी रणनीति के साथ बढ़ाई जा रही है और सिर्फ यही नहीं, बांग्लादेशी मुसलमान और रोहिंग्या भारत में लगभग 5 करोड़ से अधिक संख्या में हैं जो हिंदुओं, जैन सिख, बौद्ध के लिए परेशानी के सबब भविष्य में बन सकते हैं। इन्हें देश से बाहर करना बेहद जरूरी हो गया है पूर्व की सरकारों ने अपने वोट बैंक की खातिर इन्हें पनाह दिया था लेकिन 2014 में मोदी सरकार आने के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चला रही है हजारों की संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान अपने देश भेजे जा चुके हैं लेकिन अब भी इनकी संख्या भारत में करोड़ों में है यह धर पकड़ के बचने के लिए भारत के पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों के किनारे शरण ले रहे हैं जिनकी गहनता से छानबीन करने की आवश्यकता है, इस देश को कमजोर और बर्बाद करने के लिए विदेशी ताकते षड्यंत्र रच रही हैं और भारत में तेजी के साथ घुसपैठ और विशेष समुदाय की जनसंख्या को बढ़ाया जा रहा है जो आगे चलकर हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों के लिए खतरनाक साबित होंगे।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन