कृषि
मुख्य समाचार
जेवर क्षेत्र के किसानों को दोनों हाथों से लूट रहे हैं भ्रष्ट अधिकारी: सुधीर त्यागी
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। जेवर क्षेत्र के किसानों को दोनों हाथों से यमुना अथॉरिटी के अधिकारी लूटने पर आमदा है एक ओर जहां किसानों के मुआवजे में देरी और 10 प्रतिशत प्लाट की जगह 7 प्रतिशत प्लाट देने की कवायद शुरू है। यमुना प्राधिकरण अपने ही लिखित वादों से मुकर रही है और किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है ऐसे में किसान एक बार फिर यमुना प्राधिकरण के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रहे हैं, यह बातें किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने दिल्ली में मीडिया को बताई, त्यागी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेशों की यमुना प्राधिकरण के अधिकारी चुनौती दे रहे हैं।
नई दिल्ली। जेवर क्षेत्र के किसानों को दोनों हाथों से यमुना अथॉरिटी के अधिकारी लूटने पर आमदा है एक ओर जहां किसानों के मुआवजे में देरी और 10 प्रतिशत प्लाट की जगह 7 प्रतिशत प्लाट देने की कवायद शुरू है। यमुना प्राधिकरण अपने ही लिखित वादों से मुकर रही है और किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है ऐसे में किसान एक बार फिर यमुना प्राधिकरण के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रहे हैं, यह बातें किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने दिल्ली में मीडिया को बताई, त्यागी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेशों की यमुना प्राधिकरण के अधिकारी चुनौती दे रहे हैं। अधिकारी किसानों को अपने अधिकार के माध्यम से रौंदना चाहते हैं और सरकार किसान और मजदूरो को भ्रष्ट अधिकारियों से बचाना चाहती है जाहिर सी बात है अधिकारियों की लालफीताशाही से सरकार भी परेशान है। त्यागी ने कहा कि किसानों के पास अब कुछ बचा नहीं है उनकी सबसे बड़ी धरोहर जमीन थी जो विकास के नाम पर उनसे ले ली गई। किसानों के बच्चों को ना तो जेवर एयरपोर्ट के अंदर नौकरी मिल रही है और ना ही जेवर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में उनको रोजगार मिल रहा। ऐसी स्थिति में किसान क्या करे और ना करे। इसकी जवाबदेही किसकी है। अब वह दिन दूर नहीं कि किसान भट्टा पारसोल जैसे पूर्व के कांडों की तरफ यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों की वजह से बढ़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें