विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
राज्य

खजनी के मऊधर-मंगल ग्राम पंचायत में फेक मतदाताओं की संख्या बढ़ने के आरोप

Administrator

02 Jan 2026, 14:42

209 बार देखा गया

खजनी के मऊधर-मंगल ग्राम पंचायत में फेक मतदाताओं की संख्या बढ़ने के आरोप
BDO ने दिए जांच के आदेश, हो सकते हैं बड़े खुलासे
गोरखपुर/खजनी। विकासखंड खजनी के ग्राम पंचायत मऊ धरमंगल के मतदाता सूची में सैकड़ो की संख्या में बाहरी मतदाता, डबल मतदाता, मृत मतदाता एवं शादी-शुदा लड़कियों के नाम मतदाता सूची की सुचिता पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है और इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैया इसे और बढ़ावा दे रहा है। ऐसे मतदाता जो 5 साल तक गांव में नहीं दिखाई देते हैं, और ना ही इनका गांव में राशन कार्ड है, और ना ही आधार कार्ड, और ना ही अन्य कोई प्रमाण पत्र, ऐसे लोग केवल एक दिन वह भी मतदान के दिन मुंबई, दिल्ली और देश के अन्य शहरों से आ जाते हैं और मतदान और चुनाव दोनों को प्रभावित करने का कार्य करते हैं। कुछ प्रत्याशी इन लोगों का ट्रेन, हवाई जहाज एवं बस बुक करके दोनों तरफ का भाड़ा और नगदी देकर बुला लेते हैं और मतदान करके उसी दिन यह लोग चले जाते हैं और इसके बदले में यह लोग मोटी रकम भी वसूली करते हैं। यही नहीं इस बार मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण में इसमें से अधिकांश लोग यहां से परमानेंट शिफ्ट भी हो चुके हैं और कुछ लोग अब्सेंट भी हैं लेकिन इसके बावजूद ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में बने हुए हैं। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची जब प्रकाशित हुई है तो इन लोगों का नाम देखकर ग्राम वासियों के होश उड़ गए। गांव में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 5 साल तक जनता के सुख-दुख में उपस्थित रहते हैं। लेकिन कुछ पैराशूट टाइप के प्रत्याशी आ जाते हैं और इन लोगों को मुर्गा, शराब किराया और पैसा देकर अपने पक्ष में करके चुनाव को प्रभावित करते हैं। जब मतदाता सूची प्रकाशित हुई तब आपत्ति करने के लिए प्रपत्र कर भरने को कहा गया इसके संबंध में मऊ धरमंगल के पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश चौरसिया एवं किसान यूनियन के नेता राम सिंह यादव ने फॉर्म नंबर चार भरकर ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने के लिए एडीओ पंचायत कार्यालय में फार्म जमा किया और इसके संबंध में खंड विकास अधिकारी खजनी गोरखपुर को त्रिस्तरी कमेटी बना करके इसकी विधिवत जांच कर के बाहरी मतदाताओं, मृतक एवं डबल मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया है। दोनों ही शिकायतकर्ताओं ने मांग किया है कि ऐसे मतदाता जो एसआईआर के द्वारा यहां से अपना नाम कटवा चुके हैं और परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं उनको भी मतदाता सूची से बाहर किया जाए, ताकि त्रुटि रहित शुद्ध मतदाता सूची बन सके। बीडीओ ने बताया कि एडीओ पंचायत को जांच करने के आदेश दिए गए हैं तथ्य सामने आने पर आगे की जानकारी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:
विज्ञापन