ब्रेकिंग न्यूज़
दलाई लामा का 2 साल बाद लद्दाख दौरा समृद्धि अग्रहरि को केशव प्रसाद अग्रहरी ने जीत की दी बधाई बेटियों की सुरक्षा हमारी पहली सामाजिक जिम्मेदारी: आलोक सिन्हा
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
बिजनेस

आरईसी ने प्रति शेयर 4.60 रुपये का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया

Administrator

18 Feb 2026, 06:50

4 बार देखा गया

आरईसी ने प्रति शेयर 4.60 रुपये का तीसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया
आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और अवधि के लिए सीमित समीक्षा किए गए स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी
वित्तीय संस्थान (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) के रूप में पंजीकृत है। आरईसी पूरे विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित कर रहा है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियां जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, पंप भंडारण परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया परियोजनाएं आदि शामिल हैं। हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र में भी विविधता लाई है जिसमें सड़क और एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक और वाणिज्यिक अवसंरचना (शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और इस्पात, रिफाइनरी आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों के संबंध में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ईएंडएम) कार्य शामिल हैं।

आरईसी लिमिटेड देश में अवसंरचना परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए राज्य, केंद्र और निजी कंपनियों को विभिन्न परिपक्वताओं के ऋण प्रदान करता है। आरईसी लिमिटेड बिजली क्षेत्र के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई), राष्ट्रीय विद्युत निधि (एनईएफ) योजना के लिए नोडल एजेंसी रही है, जिसके परिणामस्वरूप देश में अंतिम मील वितरण प्रणाली, 100% गांव विद्युतीकरण और घरेलू विद्युतीकरण को मजबूत किया गया है। आरईसी को पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने आरईसी को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन