बिजनेस
"संवाद कार्यक्रम" में व्यापारियों ने बताई व्यापार संबंधी समस्या
राज्य कर विभाग, खण्ड-एक, गाजियाबाद के तत्वावधान में स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शपथ टाइम्स ब्यूरो
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग, खण्ड-एक, गाजियाबाद के तत्वावधान में स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम का आयोजन साईट-4, साहिबाबाद, गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से उनके व्यापार के संचालन के क्रम में एवं जीएसटी कानून के अनुपालन के संदर्भ में उनके समक्ष आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान सुझाए गए। अधिकारियों द्वारा विगत सितम्बर माह से जीएसटी द्वितीय चरण से जुड़े सुधारों से उत्पन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। व्यापारियों द्वारा अधिकारियों के समक्ष जीएसटी पंजीयन से संबंधित, माल के परिवहन से संबंधित एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावे के संबंध में सामने आ रही समस्याओं को रखा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त, खण्ड-एक, राज्य कर, गाजियाबाद अरुण कुमार सिंह द्वारा व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट दावे को सुरक्षित करने के लिए सभी व्यापारियों को खरीद से संबंधित मूल टैक्स इन्वायस, माल प्राप्ति का साक्ष्य एवं भुगतान का साक्ष्य अवश्य रखना चाहिए। साथ ही अपने सप्लायर्स के विषय में प्रत्येक व्यापारी को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि उनके द्वारा घोषित व्यापार स्थल पर नियमानुसार व्यापार किया जा रहा है अथवा नहीं। साथ ही आपूतिकर्ता व्यापारी द्वारा समय पर अपने रिटर्न दाखिल किये जा रहे हैं अथवा नहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक आयुक्त पंकज खरवार द्वारा व्यापारियों के सम्मुख आने वाली पंजीयन से संबंधित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किये गये। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित राज्य कर अधिकारी राजीव कुमार द्वारा व्यापारियों के समक्ष ई-वेबिल जनरेट करने से संबंधित आ रही समस्याओं के समाधान सुझाए गये। साथ ही टैक्स इनवाइस एवं डिलीवरी चालान जारी करते हुए किन-किन बार्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए इसकी भी जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों को दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर व्यापारियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतः उपायुक्त अरुण कुमार सिंह, सहायक आयुक्त पंकज खरवार, राज्य कर अधिकारी राजीव कुमार, पी०ए० ग्रेड-2 मदन कुमार, प्रधान सहायक वरुण चौहान, वरिष्ठ सहायक वर्षा चौहान एवं स्थानीय व्यापारी अरुण शर्मा, विकास महरोत्रा, प्रवेश चौपड़ा, एम.सी. जैन, सौभाग्य जैन, संजय चौरसिया, जयंत भाटी, लोकेंद्र राणा, हीरा मिश्रा, प्रथम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें