विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
राष्ट्रीय

बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर हो रही है हिंदुओं की हत्या: रामदास मलिक

Administrator

10 Dec 2025, 12:59

42 बार देखा गया

बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर हो रही है हिंदुओं की हत्या: रामदास मलिक
ममता बनर्जी पूरी तरह कट्टरपंथी तत्वों के दबाव में काम कर रही हैं, जिसके कारण राज्य में हिंदुओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है।
नई दिल्ली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के सह-सयोजक रामदास मलिक ने पश्चिम बंगाल की बिगड़ती क़ानूनी स्थिति और हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती लक्षित हत्याओं पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में हिंदुओं की राजनीतिक और सामाजिक हत्या एक दुखद नियम बन चुकी है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
रामदास मलिक ने कहा कि भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमलों व हत्याओं में तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेताओं की भूमिका साफ़ दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की लालसा में ममता बनर्जी पूरी तरह कट्टरपंथी तत्वों के दबाव में काम कर रही हैं, जिसके कारण राज्य में हिंदुओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं की हत्या, डकैती, अपहरण और अन्य जघन्य अपराधों को संरक्षण मिल रहा है, जिससे कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हैं। आज स्थिति ये है कि बंगाल में हिंदुओं की हत्या करना कुछ कट्टरपंथियों का शौक बन चुका है। उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि कट्टरपंथी केवल हिंदुओं ही नहीं, बल्कि जैन और बौद्ध समुदाय को भी निशाना बना रहे हैं। यह स्थिति न सिर्फ़ शर्मनाक है बल्कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए गंभीर खतरा है। रामदास मलिक ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से आग्रह किया कि वे तत्काल हस्तक्षेप कर राज्य में हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई करें और निर्दोष हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। रामदास मलिक ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक हिंदुओं, जैन और बौद्धों की हत्याएं होती रहेंगी। ममता के इस कुशासन से मुक्ति पाने के लिए सभी को मिलकर ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन