बिजनेस
हार्ट बीट सिटी, नोएडा में अत्याधुनिक क्लब हाउस का उद्घाटन
यह क्लब हाउस-कम-कम्युनिटी सेंटर, एनबीसीसी की पूर्ण सेवायुक्त, सामुदायिक-केंद्रित आवासीय परिसरों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण
नई दिल्ली/नोएडा। हार्ट बीट सिटी, सेक्टर-107, नोएडा स्थित नव-निर्मित क्लब हाउस-कम-कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर. वेंकटरमणी, भारत के अटॉर्नी जनरल एवं अम्रपाली परियोजनाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लरनेड़ कोर्ट रिसीवर, द्वारा किया गया। इस अवसर पर रवि भाटिया एवं डी.के. मिश्रा, कोर्ट कमेटी सदस्य, के.पी. महादेवस्वामी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी, डॉ. सुमन कुमार, निदेशक वाणिज्यिक, एनबीसीसी, हार्ट बीट सिटी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी एवं उक्त सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे। यह क्लब हाउस-कम-कम्युनिटी सेंटर, एनबीसीसी की पूर्ण सेवायुक्त, सामुदायिक-केंद्रित आवासीय परिसरों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। यह सुविधा हार्ट बीट सिटी के निवासियों के लिए स्विमिंग पूल सहित क्लब हाउस-कम-कम्युनिटी सेंटर के निर्माण कार्य के अंतर्गत विकसित की गई है। यह क्लब हाउस लगभग 5,200 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है। यह जी + 2 मंजिला भवन है जिसमें तीन लिफ्टें दो पैसेंजर और एक सेवा लिफ्ट लगी हैं। यहां सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें 400 वर्गमीटर का कम्युनिटी हॉल 350–400 व्यक्तियों की क्षमता, स्क्वैश कोर्ट, क्रेच, रसोईघर तथा मल्टी-पर्पज़ हॉल शामिल हैं। प्रथम तल पर एक सुसज्जित जिम, योग एवं एरोबिक्स कक्ष हैं, जबकि द्वितीय तल पर छह गेस्ट रूम, लाइब्रेरी, इनडोर गेम्स एरिया, रिसेप्शन, किचन-कम-रेस्टोरेंट क्षेत्र तथा ओपन टैरेस उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान निवासियों ने लरनेड कोर्ट रिसीवर कमेटी और एनबीसीसी टीम के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने हार्ट बीट सिटी के निवासियों के लिए इस क्लब हाउस को सेवा हेतु उपलब्ध कराया। एक सजीव सामाजिक और मनोरंजनात्मक केंद्र के रूप में डिज़ाइन किया गया यह क्लब हाउस निवासियों के जीवन अनुभव को उल्लेखनीय रूप से समृद्ध करता है, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देता है और उच्च गुणवत्ता वाली जीवनशैली सुविधाएँ प्रदान करता है। एनबीसीसी ने लरनेड कोर्ट रिसीवर और कमेटी सदस्यों के मार्गदर्शन में पूर्ववर्ती अम्रपाली परियोजनाओं के निष्पादन का कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्य संबंधी स्कोप के तहत हार्ट बीट सिटी, नोएडा की सभी इकाइयों का सफलतापूर्वक निर्माण पूर्ण किया है।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें