कृषि
जेवर के किसानों का बढ़ेगा मुआवजा, विधायक धीरेंद्र सिंह की सुधीर त्यागी ने जमकर की प्रशंसा
विधायक के प्रयास से जेवर क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। विधायक के कार्यों को लेकर जेवर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। जेवर क्षेत्र के विकास और किसानों के अधिकारों को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 29 अक्टूबर 2025 को देर रात लखनऊ कालिदास मार्ग स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तथा औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात कर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के किसानों के मुआवजे, पुनर्वास और विकास योजनाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
जेवर के विधायक ने सीएम के समक्ष यह आग्रह किए कि जनपद गौतमबुद्धनगर में विगत कई वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, जिससे किसानों की जमीनों के मुआवजा में भी वृद्धि नहीं हुई है, जबकि एनसीआर क्षेत्र में जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। वही भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी ने कहा विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देने के लिए मुलाकात की है। विधायक के प्रयास से जेवर क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। विधायक के कार्यों को लेकर जेवर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें