विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
अपराध

लाल किला बम धमाके के दोषियों को तुरंत फांसी हो: रामदास मलिक

Administrator

12 Nov 2025, 09:29

57 बार देखा गया

 लाल किला बम धमाके के दोषियों को तुरंत फांसी हो: रामदास मलिक
भारत की राजनीतिक व कूटनीतिक पकड़ से घबराकर कई देश भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं ।
नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल हुई कार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले डॉक्टर उमर मोहम्मद की है। उमर के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का भी शक है। भाजपा नेता रामदास मलिक ने लाल किला बम धमाके की निंदा की और मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की और इस घटना को कायराना हमला बताया। मलिक ने कहा कि फरीदाबाद और लाल किला मामले में पकड़े गए आतंकियों को सीधे फांसी होनी चाहिए। मलिक ने आरोप लगाया कि यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बदनाम करने की एक गहरी साजिश है, जिसमें पाकिस्तान और कुछ देशद्रोही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साजिश की जांच होनी चाहिए। मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की राजनीतिक व कूटनीतिक पकड़ से घबराकर कई देश भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और वे भारत में आतंक, दहशतगर्द और देश को अस्थिर करना चाहते हैं। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाहरी और आंतरिक दुश्मनों के इरादों को कुचल रहे हैं और भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन