विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
बिजनेस

रेलटेल ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 966 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की

Administrator

31 Oct 2025, 05:10

106 बार देखा गया

रेलटेल ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 27 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 966 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की
रेलटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा यह वर्ष हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
नई दिल्ली। रेलटेल ने 29 अक्टूबर, 2025 को आयोजित अपनी 156वीं बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 28 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 951 करोड़ रुपये की परिचालन आय की घोषणा की। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कर-पूर्व लाभ (PBT) 105 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 89 करोड़ रुपये था, जो 18% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कर-पश्चात कुल लाभ (PAT) 76 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में यह 18 प्रतिशत की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 76 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी का कर-पश्चात लाभ 66 करोड़ रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 30/09/2025 को समाप्त छमाही (H1) में, कंपनी ने क्रमशः 20 प्रतिशत और 17 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 1724 करोड़ रुपये की कुल आय और 142 करोड़ रुपये का कुल कर-पश्चात लाभ अर्जित किया।परिणामों पर बात करते हुए, रेलटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा यह वर्ष हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जहाँ हम अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, वहीं परिचालन राजस्व में निरंतर वृद्धि और ठोस मुनाफे के साथ हमारी प्रगति स्थिर और प्रभावशाली रही है। 8251 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक के साथ, हम आगे की वृद्धि के लिए अच्छी स्थिति में हैं और देश के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन