विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
सोशल

"बरगद" संस्था ने "स्वास्थ्य समुदाय पहल" के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया

Administrator

05 Jul 2026, 13:13

32 बार देखा गया

"बरगद" संस्था ने "स्वास्थ्य समुदाय पहल" के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से "बरगद" संस्था द्वारा आयोजित "स्वस्थ समुदाय पहल" के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन ग्रेटर कैलाश एनक्लेव पार्ट 2 साईं इमेजिंग एंड डायग्रॉस्टिक्स में आयोजित किया गया।
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से "बरगद" संस्था द्वारा आयोजित "स्वस्थ समुदाय पहल" के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन ग्रेटर कैलाश एनक्लेव पार्ट 2 साईं इमेजिंग एंड डायग्रॉस्टिक्स में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के सीएमडी राजन सहगल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसके अलावा अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रसिद्ध कैंसर रोग सर्जन डॉ. एससीएल गुप्ता, ज्ञान दृष्टि संस्था के अध्यक्ष शिवशरण कुशवाहा मौजूद थे। गांधी ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज जैना, बरार ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक बरार, ऑल एंबुलेंस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राशीद मंसूरी सहित आदि संस्थाओं ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया। इस चिकित्सा शिविर में मेदांता हॉस्पिटल का भी विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नोमिता गुप्ता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ताराचंद, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तनेजा के साथ अस्पताल के विभिन्न डाक्टरों की टीम ने करीब 300 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यकर रही युवा छात्रा महवीश हसन को उनकी सेवाओ के लिए तीस हज़ार का चैक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजन सहगल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सामाजिक कार्य होते रहने चाहिए, इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने पर मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। वही डॉक्टर एससीएल गुप्ता ने कहा कि जो मरीज अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं है उनका इलाज करने का बीड़ा हम लोगों ने उठाया है अभी यह एक शुरुआत है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज के लिए हमारी टीम प्रतिबद्ध है।
बरगद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हरदयाल कुशवाहा ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच के इसी क्रम में एनबीसीएफ़डीसी और बरगद संस्था मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को पचहत्तर यूनिट ब्लड दान के साथ मेंगा कैंप का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

विज्ञापन