विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए, बिजनेस बढ़ाए! Call: +91 94577 90679

अपनी प्रोफेशनल वेबसाइट बनवाएँ और बिजनेस को आगे बढ़ाएँ। SEO, मोबाइल फ्रेंडली डिज़ाइन और डिजिटल प्रमोशन से ग्राहक बढ़ाएँ। आज ही संपर्क करें: Call: +91 94577 90679

और पढ़ें
सोशल

फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के मंच पर सुबह से लेकर रात तक कार्यक्रम का आयोजन

Administrator

20 Jul 2026, 08:32

33 बार देखा गया

फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन  के मंच पर सुबह से लेकर रात तक कार्यक्रम का आयोजन
शहर के सेक्टर 122 में शनिवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को एक यादगार शाम दी।
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नोएडा। शहर के सेक्टर 122 में शनिवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को एक यादगार शाम दी। श्रंगार रस के साथ हास्य रस की गंगा में श्रोता देर रात डुबकी लगाते रहे। देश प्रेम की रचनाओं को श्रोताओं ने अपना भरपूर दुलार दिया। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि डाॅ. विष्णु सक्सेना ने प्रेमरस के सागर में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, हास्य कवि शम्भू शिखर व विनोद पांडेय के हास्य व्यंग्य से हंसते-हंसते श्रोता लोटपोट हो गये। कवयित्री शशी पांडेय ने अपनी कविताओं से प्रेम करने वाले युगलों के मन तक दस्तक दी। । मशहूर हास्य कवि विनोद पांडे ने मंच का संचालन किया। उन्होंने श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा। फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, प्रेरक वक्ता सागर सिन्हा, फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, फाउंडेशन की निदेशक एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, फाउंडेशन की सीईओ डॉ. सुष्मिता भाटी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिव्यांगों को 10 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, 10 सामान्य ट्राइसाइकिल और 20 व्हीलचेयर उपकरण वितरित किए,छात्रों द्वारा तैयार की गई स्किल डेवलपमेंट प्रदर्शनी जिसमें हस्तशिल्प, रेजिन आर्ट और अन्य नवाचारों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एक सम्मान मां के नाम पहल के तहत माताओं के समर्पण और योगदान को भी सम्मानित किया एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को अवार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। सेरेब्रल पाल्सी विषय पर प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। बीएल वर्मा ने कहा कि डॉ. महिपाल सिंह की टीम केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सरकारी नौकरियों में आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत तथा उच्च शिक्षा में 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने विकलांग के स्थान पर दिव्यांग शब्द देकर इन बच्चों की क्षमता, सम्मान और आत्मविश्वास को नई पहचान दी थी। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि शारीरिक सीमाएं किसी व्यक्ति की प्रतिभा को सीमित नहीं कर सकतीं वही यू-फ्लैक्स के लीगल एंड कारपोरेट अफेयर्स प्रेसिडेंट दिनेश जैन ने भी डाक्टर महिपाल सिंह की तारीफ की शाम को कवि संमेलन के दौरान शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों को 'स्मृति सम्मान' से नवाज़ा गया जिसमें 'नेक्सजेन एनर्जिया लिमिटेड' व उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष पूर्व 'यूपी केसरी सतपाल यादव, यूनिक पैकटेक के फाउंडर सत्यम पांडेय, सेक्टर - 55 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ,महासचिव नीरज शर्मा, लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, फोनरवा कोषाध्क्ष पवन यादव, शिवम यादव जनसंपर्क अधिकारी महर्षि युनिर्वसिटी शिवम यादव , अजय कुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष माथुर वैश्य सभा, नरोत्तम शर्मा, मनोज चौधरी, शिवकुमार तिवारी,सुरोजित दास गुप्ता, नरेश प्रधान, आकाश शर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679

वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली

और पढ़ें
इस समाचार को शेयर करें:

संबंधित समाचार

श्री राम सेना परिषद ने मनाया हनुमान जयंती, निकाली भव्य झांकी
श्री राम सेना परिषद ने मनाया हनुमान जयंती, निकाली भव्य झांकी

सदर बाजार 12 टोटी पर हनुमान जयंती बड़े ह...

02 Apr 2026
विज्ञापन