सोशल
समृद्धि अग्रहरी ने रचा इतिहास, अग्रहरी समाज की बेटी बनी अदिति महाविद्यालय छात्रसंघ की उपाध्यक्ष
केशव प्रसाद अग्रहरी ने समृद्धि अग्रहरि को जीत की बधाई दी और कहा कि समृद्धि अग्रहरि ने अग्रहरि समाज का नाम रोशन किया है और यह जीत अग्रहरि समाज की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अदिति महाविद्यालय की छात्रा समृद्धि अग्रहरी ने छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। समृद्धि अग्रहरी, जो कि अग्रहरी समाज की होनहार बेटी हैं, ने यह जीत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी के रूप में हासिल की है। बहुत ही गर्व की बात है अपने समाज की बिटिया समृद्धि अग्रहरि ने अदिति महाविद्यालय दिल्ली में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीत कर अग्रहरि समाज का नाम रोशन किया। इस खुशी के मौके पर "अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल" और दिल्ली वैश्य समाज संस्था के पदाधिकारियों ने समृद्धि अग्रहरि को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर "अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल" के राष्ट्रीय अध्यक्ष और "दिल्ली वैश्य समाज संस्था" के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद अग्रहरी ने समृद्धि अग्रहरि को जीत की बधाई दी और कहा कि समृद्धि अग्रहरि ने अग्रहरि समाज का नाम रोशन किया है और यह जीत अग्रहरि समाज की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि अग्रहरि समाज की बेटियां राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। प्रतिभावान अग्रहरि समाज की बेटियों को "अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल" और दिल्ली वैश्य समाज संस्था प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर दिल्ली वैश्य समाज संस्था के महामंत्री और अग्रहरि फाउंडेशन एक नई पहल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल अग्रहरि, मीडिया प्रभारी दिनेश अग्रहरि एवं दिल्ली वैश्य समाज संस्था के कार्यकारिणी सदस्य विकास अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें