सोशल
श्री राम सेना परिषद ने मनाया हनुमान जयंती, निकाली भव्य झांकी
सदर बाजार 12 टोटी पर हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
शपथ टाइम्स ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सदर बाजार 12 टोटी पर हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विशाल भंडारा और झांकी भी निकाल गई। श्रीराम सेना परिषद के संस्थापक डॉ आनंद कुमार ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कई किलोमीटर तक यह झांकी निकाली गई और भगवान श्री रामचंद्र जी और मारुति नंदन की जयकारा से पूरा इलाका गूंज उठा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. देवी सचदेवा,
राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र गिहारा, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष चांदनी चौक सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद थे। डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि श्री राम सेना परिषद धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित की गई है। यह संगठन देशहित और समाज हित में पूरे देश के कोने-कोने में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की असली पहचान सनातन धर्म से है और यह धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है, जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है और सबके कल्याण की कामना करता है और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। डॉ आनंद कुमार ने कहा कि धर्म की सही व्याख्या सेवा है और सेवा से ही सबका दिल जीता जा सकता है। डॉ देवी सचदेवा ने कहा कि श्री राम सेना परिषद के साथ लाखों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और तेजी से इसके सदस्य और पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 10 लाख कार्यकर्ता श्री राम सेना परिषद के बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
वेबसाइट बनवाए बिजनेस बढ़ाए : Call - 919457790679
वेबसाइट बनवाकर अपने बिजनेस को ऑनलाइन बढ़ाएँ। प्रोफेशनल डिज़ाइन, SEO और मोबाइल फ्रेंडली
और पढ़ें